ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले रोहित पहले बल्लेबाज; सचिन-धोनी 60-60 सिक्स ही लगा सके

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले रोहित पहले बल्लेबाज; सचिन-धोनी 60-60 सिक्स ही लगा सके
Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3s3G4OZ

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन नॉथन लियोन की गेंद पर सिक्स लगाकर ये रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, ये रिकॉर्ड टेस्ट, वनडे और टी-20 के छक्कों को मिलाकर है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 76, टी 20 में 15 और टेस्ट में 9 छक्के लगाए हैं। इंटरनेशनल करियर में उन्होंने अब तक 424 छक्के लगाए हैं।

रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 60-60 छक्के लगाए हैं।

रोहित के बाद मॉर्गन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाए

रोहित के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन के नाम है। मॉर्गन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 63 छक्के लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैकुलम ने भी 61 छक्के लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स

प्लेयर सिक्स
रोहित शर्मा 100
इयोन मॉर्गन 63
ब्रैंडन मैकुलम 61
सचिन तेंदुलकर 60
एमएस धोनी 60

सिडनी टेस्ट की पहली पारी में रोहित 26 रन बना सके

टेस्ट टीम में एक साल बाद वापसी करने वाले रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 26 रन ही बना पाए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ 70 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित ने पिछला टेस्ट मैच नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। रोहित 6 टेस्ट की 7 पारियों में बतौर ओपनर खेले हैं। इन पारियों में उन्होंने 176, 127, 14, 212, 6, 21 और 26 रन बनाए हैं। 32 टेस्ट खेल चुके रोहित का बेस्ट स्कोर 212 रन है, यह उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।

किसी देश के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैट्समैन

प्लेयर छक्के खिलाफ
क्रिस गेल 130 इंग्लैंड
रोहित शर्मा 100 ऑस्ट्रेलिया
क्रिस गेल 87 न्यूजीलैंड
शाहिद अफरीदी 86 श्रीलंका


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rohit Sharma became the first batsman to hit 100 sixes against Australia

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना