मिसिसिपी में पोस्ट फ्यूनरल के दौरान 10 लोगों को गोली मारी, भाई-बहन की मौत
https://ift.tt/3dZUQj6
अमेरिका के मिसिसिपी में शनिवार देर रात एक पोस्ट फ्यूनरल कार्यक्रम के दौरान दस लोगों को गोली मारी गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। ग्रीनवुड कॉमनवेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग में जोनाथन पिट्स (42) और उनकी बहन कटरीना पिट्स (41) की मौत हो गई।
जांचकर्ताओं ने कहा कि अपने दूसरे रिश्तेदारों के साथ दोनों भाई-बहन अपनी दादी के फ्यूनरल में शामिल होने शिकागो से ग्रीनवुड पहुंचे थे। फ्यूनरल के बाद दोनों शहर के परिवार वालों ने मिलकर एक शोक सभा आयोजित की थी। हालांकि, गोलीबारी की घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई
ग्रीनवुड डिप्टी पुलिस चीफ मार्विन हैमॉन्ड ने कहा- फिलहाल, पीड़ितों के कंडिशन और उनकी उम्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते। गवाहों ने पुलिस को बताया कि गोलीबारी में सेमी-ऑटोमेटिक राइफल का इस्तेमाल हुआ था। हैमॉन्ड ने बताया कि अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए थे। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comments
Post a Comment