अमेरिकी विशेषज्ञों ने कहा- वायरस से बचने के लिए वैक्सीन की दो डोज की जरूरत होगी, यही सबसे बड़ी समस्या; दुनिया में 2.53 करोड़ केस

अमेरिकी विशेषज्ञों ने कहा- वायरस से बचने के लिए वैक्सीन की दो डोज की जरूरत होगी, यही सबसे बड़ी समस्या; दुनिया में 2.53 करोड़ केस
https://ift.tt/3gLQ6gK

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 53 लाख 77 हजार 711 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 77 लाख 977 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 50 हजार 149 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 68 लाख 26 हजार 585 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

अमेरिका के विशेषज्ञों ने कहा है कि अगर कोरोना की वैक्सीन बनती है तो केवल एक डोज से काम नहीं चलेगा। लोगों को दो डोज की जरूरत पड़ेगी और यही सबसे बड़ी समस्या है। मौजूदा समय में ही टेस्टिंग किट, पीपीई किट और दूसरी जरूरी चीजों की कमी है। ऐसे में दो बार वैक्सीनेशन का प्रोग्राम चलाना बड़ा काम है।

टेनेसी के वैंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी की हेल्थ पॉलिसी प्रोफेसर डॉ. केली मूर ने कहा कि यह मानव इतिहास का सबसे कठिन वैक्सीनेशन प्रोग्राम होगा। अमेरिका में वैक्सीन को मार्केट तक लाने के लिए ऑपरेशन वार्प स्पीड चल रहा है। इसके तहत छह फार्मास्यूटिकल कंपनी को रुपए दिए गए हैं। इनमें से दो कंपनी मॉडर्ना और फाइजर की वैक्सीन फेज-3 के ट्रायल पर हैं। दोनों कंपनी 30 हजार वॉलंटियरों को वैक्सीन की दो डोज दे रही हैं। मॉडर्ना 28 दिन के बाद तो फाइजर 21 दिन के बाद दूसरी डोज देगी।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 6,173,236 187,224 3,425,723
ब्राजील 3,862,311 120,896 3,031,559
भारत 3,619,169 64,617 2,772,928
रूस 990,326 17,093 806,982
पेरू 647,166 28,788 4,55,457
साउथ अफ्रीका 6,25,056 14,028 5,38,604
कोलंबिया 6,07,938 19,364 4,50,621
मैक्सिको 5,91,712 63,819 4,09,127
स्पेन 4,55,621 29,011 उपलब्ध नहीं
चिली 4,09,974 11,244

3,82,584

चुनाव जीता तो 'प्रेडिक्ट' प्रोग्राम लॉन्च करूंगा: बाइडेन
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा है कि अगर वे चुनाव जीते तो कोविड-19 जैसी महामारी की पहले से ही पहचान के लिए एक बार फिर से 'प्रेडिक्ट' प्रोग्राम लॉन्च करेंगे। यह प्रोग्राम पहली बार 2005 में एच1एन1 फ्लू वायरस के समय लॉन्च किया गया था। इसमें जूनोटिक बीमारियों और वायरस के फैलने के बारे में रिसर्च की जाती है। 2019 में इसे बंद कर दिया गया था।

इजराइल: लैब्स कर्मचारी हड़ताल पर

इजराइल में सरकार से नाराज 400 लैब्स के 2,000 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। देश में केवल गंभीर मरीजों, कैंसर और हार्ट के मरीजों की टेस्टिंग की जाएगी। कोरोना की टेस्टिंग भी चालू रहेगी, इसमें सिर्फ पॉजिटिव मिले लोगों का रिजल्ट बताया जाएगा। निगेटिव आने पर कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा। देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 555 नए मामले आए हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 14 हजार 20 और मरने वालों की संख्या 919 हो गई है।

इजराइल के यरूशलम में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन करते लोगों को हटाती पुलिस। यहां संक्रमण के चलते लॉकडाउन के नियमों को सख्त किया गया है, लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

ब्राजील: 24 घंटे में 366 मौतें
ब्राजील में रविवार को करोना से 366 लोगों की मौत हुई और 16 हजार 158 नए मामले आए। देश में संक्रमण के कुल मामले 38 लाख 62 हजार 311 हो गए हैं। अब तक एक लाख 20 हजार 896 लोगों की जान गई है। यहां साउ पोलो राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित है। साउ पोलो में 8 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए हैं और 29 हजार से ज्यादा की जान गई है। संक्रमण के मामले में इसके बाद रियो डि जेनेरियो है।

ब्राजील के नोवा गुएसु शहर में कोरोना से मौत के बाद शव को कब्रिस्तान में दफनाने ले जाते हेल्थ वर्कर्स। देश में 38 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।

चीन: 24 मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी
चीन में 24 मरीजों की रविवार को अस्पतास ले छुट्‌टी हो गई। अब देश में केवल 237 मरीजों का इलाज चल रहा है, इसमें चार की हालत गंभीर है। शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 80 हजार 177 लोगों का इलाज किया जा चुका है। देश में संक्रमण के कुल 85 हजार 31 मामले आ चुके हैं और 4634 लोगों की जान गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका के मैसाच्युसेट्स में गवर्नर के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन करता तीन साल का बच्चा और उसके परिजन। यहां 30 साल से कम के सभी स्टूडेंट के लिए फ्लू का टीका लगाना जरूरी कर दिया गया है, इस फैसले का विरोध हो रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना