65 साल के शिंजो आबे पद छोड़ सकते हैं, कई साल से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं

65 साल के शिंजो आबे पद छोड़ सकते हैं, कई साल से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं
https://ift.tt/31ABGfl

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 65 साल के आबे लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। वे इस महीने ही दो बार (17 और 24 अगस्त) अस्पताल जा चुके हैं। इसके बाद से ही उनकी सेहत को लेकर जापान की मीडिया में चर्चा हो रही थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आबे नहीं चाहते कि उनकी सेहत की वजह से सरकार के कामकाज पर असर पड़े। ऐसे में वह शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पद छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

शिंजो ने इसी महीने प्रधानमंत्री के तौर पर 7 साल 6 महीने का समय पूरा किया है। आबे 2803 दिनों से इस पद पर बने हुए हैं। इससे पहले यह रिकार्ड उनके चाचा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इसाकु सैतो के नाम था। शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) पार्टी के सदस्य हैं।

आंत से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं शिंजो

शिंजो को लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस है। इसमें आंत में सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। इसी बीमारी की वजह से शिंजो को 2007 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के एक साल बाद इस्तीफा देना पड़ा था। अब वे नियमित इलाज करके अपनी इस बीमारी को कंट्रोल में रखते हैं। पहले इस बीमारी के लिए सही इलाज मौजूद नहीं था। इस बीमारी में सही ढंग से खाना न खाने और तनाव लेने से स्थिति बिगड़ने की संभावना बनी रहती है।

देश में घट रही है शिंजो की लोकप्रियता: सर्वे

जापान की क्योदो न्यूज एजेंसी के सर्वे के मुताबिक, देश में शिंजो की लोकप्रियता के पहले के मुकाबले कम हुई है। रविवार को सार्वजनिक हुए इस सर्वे में कहा गया है कि देश में 58.4% लोग कोरोना महामारी से निपटने के सरकार के तरीके से नाखुश हैं। मौजूदा कैबिनेट की अप्रूवल रेटिंग 36% है, जो कि शिंजो के 2012 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से सबसे कम है। हालांकि, देश में महामारी दूसरे देशों की तुलना में काफी हद तक काबू में है। यहां अब तक 62 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 1200 मौतें हुई हैं, लेकिन लोग सरकार की ओर से दोबारा इस्तेमाल में लाए जाने वाले मास्क बांटने जैसी योजनाओं के पक्ष में नहीं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इसी महीने देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकार्ड अपने नाम किया है। -फाइल फोटो

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना