अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- दो हफ्ते में कोविड-19 के इलाज से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी; दुनिया में अब तक 1.66 करोड़ मरीज

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- दो हफ्ते में कोविड-19 के इलाज से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी; दुनिया में अब तक 1.66 करोड़ मरीज
https://ift.tt/32WUqXr

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 66 लाख 29 हजार 727 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 2 लाख 20 हजार 889 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 55 हजार 880 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनका प्रशासन दो हफ्ते में कोविड-19 के इलाज से जुड़ी अच्छी खबर देगा। इससे पहले सोमवार को अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) ने कहा था कि अमेरिकी वैज्ञानिक कोविड-19 वैक्सीन के ट्रायल का तीसरा फेज शुरू कर चुके हैं। इस वैक्सीन को बॉयोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडेर्ना ने बनाया है। इसका ट्रायल 30 हजार वॉलंटियरों पर होना है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 44,32,627 1,50,432 21,36,326
ब्राजील 24,43,480 87,679 16,67,667
भारत 14,82,503 33,448 9,53,189
रूस 8,18,120 13,354 6,03,329
द.अफ्रीका 4,52,529 7,067 2,74,925
मैक्सिको 3,90,516 43,680 2,51,505
पेरू 3,84,797 18,229 2,67,850
चिली 3,47,923 9,187 3,19,954
स्पेन 3,25,862 28,434 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 3,00,111 45,759 उपलब्ध नहीं

ब्राजील: 24 घंटे में 614 संक्रमितों की मौत
ब्राजील में 24 घंटे में 23 हजार 284 नए संक्रमित मिले और 614 की मौत हो गई। यहां वायरस की चपेट में अब तक 24 लाख 43 हजार 480 लोग आ चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 87 हजार 679 पर पहुंच गया है। अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील ही है।

रियो डि जेनेरियो के सैंटा मार्टा स्लम एरिया में एक्युपमेंट लगाते रियो डि जनेरियो स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक। यह इक्युपमेंट ड्रॉपलेट्स के जरिए हवा में फैलने वाले वायरस को कलेक्ट करेगा।

इजराइल: 63 हजार से ज्यादा संक्रमित
इजराइल में 24 घंटे में 2029 नए संक्रमित मिलने के साथ कुल आंकड़ा 63 हजार 985 पर पहुंच गया है। यह तीसरी बार है जब एक दिन में 2 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। देश में अब तक 474 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने सभी नागरिकों को एक ऐप इंस्टाल करने को कहा है। यह ऐप आसपास फैल रहे संक्रमण की जानकारी देता है।

इजराइल में हाफिया शहर के एक हॉस्पिटल में वेंटिलेटर मशीन को चलाने के ट्रेनिंग लेते मेडिकल वर्कर्स। यहां संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

मिस्र: एक दिन में 420 संक्रमित मिले
मिस्र में एक दिन में 420 नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 16 मई के बाद से यह एक दिन में सामने आने वाले सबसे कम मरीज हैं। 16 मई को 491 मामले सामने आए थे। यहां अब तक 92 हजार 482 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4652 की मौत हो चुकी है।

मिस्र के काहिरा में खान एल-खलिलि शॉपिंग एरिया में बिना मास्क लगाए खरीदारी करते कपल। मिस्र में कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे घट रहा है।

यूएई: 264 नए मामले आए
यूएई में 24 घंटे में संक्रमण के 264 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 59 हजार 177 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नए मिलने वाले मरीजों की हालत ठीक है। 24 घंटे में 328 मरीज ठीक भी हुए। यहां अब तक कुल 52 हजार 510 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में संक्रमण से 345 लोगों की जान गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नार्थ कैरोलिना के मोरिसविले में वैक्सीन के कंपोनेट बनाने वाली बॉयोटेक्नोलॉजी कंपनी का दौरा किया। उनके मुताबिक कोरोना के इलाज से जुड़ी जल्द अच्छी खबर मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना