संक्रमण को हराकर एक करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हुए, 66 हजार से ज्यादा की हालत गंभीर; दुनिया में 1.64 करोड़ मरीज

संक्रमण को हराकर एक करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हुए, 66 हजार से ज्यादा की हालत गंभीर; दुनिया में 1.64 करोड़ मरीज
https://ift.tt/32XdG7d

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 64 लाख 12 हजार 262 संक्रमित मिल चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें 1 करोड़ 42 हजार 210 ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 52 हजार 33 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

राहत की बात यह है कि दुनियाभर में रोज करीब दो लाख मरीज ठीक हो रहे हैं। मरीजों के ठीक होने की दर संक्रमण बढ़ने और मौतों के बढ़ने की दर से ज्यादा है। संक्रमण 10.5% की दर से बढ़ रहा है और मौतों का आंकड़ा बढ़ने की दर 5.6% है। लेकिन, ठीक होकर घर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 13% की दर से बढ़ रही है। दुनिया का रिकवरी रेट 61% से ज्यादा हो गया है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 43,71,839 1,49,849 20,90,129
ब्राजील 24,19,901 87,052 16,34,274
भारत 14,36,019 32,812 9,18,735
रूस 8,12,485 13,269 6,00,250
द.अफ्रीका 4,45,433 6,769 2,65,077
पेरू 3,79,884 18,030 2,63,130
मैक्सिको 3,90,516 43,680 2,51,505
चिली 3,45,790 9,112 3,18,095
स्पेन 3,19,501 28,432 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,99,426 45,752 उपलब्ध नहीं

फ्रांस: कोरोना टेस्ट फ्री किया गया
फ्रांस में सभी नागरिकों के लिए कोरोनावायरस का टेस्ट फ्री कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ओलिविर वेरान ने इसकी जानकारी दी। यहां संक्रमण के 1 लाख 80 हजार 528 मामले सामने आए हैं और कुल 30 हजार 192 लोगों की जान गई है।

सऊदी अरब: 1968 नए मामले आए
सऊदी अरब में रविवार को संक्रमण के 1968 नए मामले आए, जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 66 हजार 941 हो गयी। यहां मरीजों के ठीक होने की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अब तक कुल 220323 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे में 30 लोगों की मौत हुई। यहां मृतकों की संख्या 2733 हो गयी है।

सऊदी अरब के जेद्दाह में किंग अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर मास्क लगाए लोग नजर आए। ये सभी मक्का की हज यात्रा के लिए निकले हैं।

पुर्तगाल: संक्रमण का आंकड़ा 50 हजार के पार
पुर्तगाल में कोरोना वायरस के 209 नए मामले सामने आने के साथ ही इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार 164 पहुंच गयी है। यहां मरने वालों की संख्या 1717 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में देशभर में 207 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक 35 हजार 217 लोग ठीक हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Latest News on Coronavirus; More than 10 million people in the world recovered

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना