हिलेरी क्लिंटन ने ट्रम्प को ‘लोकतंत्र के लिए खतरा’ बताया, कहा- राष्ट्रपति चुनाव में फिर रूस दखल दे सकता है

हिलेरी क्लिंटन ने ट्रम्प को ‘लोकतंत्र के लिए खतरा’ बताया, कहा- राष्ट्रपति चुनाव में फिर रूस दखल दे सकता है
https://ift.tt/3a2XMbs

बर्लिन. अमेरिका कीपूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। साथ ही उन्होंने अपने पूर्व प्रतिद्वंदी और डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी विजेता (प्राथमिक चुनाव) बर्नी सैंडर्स पर तीखी टिप्पणियों का बचाव किया।क्लिंटन ने यह भी चेतावनी दी कि रूस एक बार फिर 2020 में राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है।

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में क्लिंटन के जीवन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संवाददाताओं से उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करूंगी, क्योंकि मुझे लगता है कि हमारे मौजूदा राष्ट्रपति स्पष्ट तौर पर हमारे भविष्य और लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।’’हालांकि, उन्होंने किसी खास उम्मीदवार का समर्थन करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इसका फैसला मतदाता ही करेंगे।

हिलेरी ने कहा था- सैंडर्स को कोई पसंद नहीं करता

उन पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री काफी चर्चा में रही थी। इसमें उन्होंने सैंडर्स पर कई तीखी टिप्पणियां की हैं। सैंडर्स रविवार को नेवादा में डेमोक्रेटिक पार्टी की अहम प्राइमरी (प्राथमिक चुनाव) में जीत गए हैं। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री में कहा था,‘‘कोई भी उन्हें पसंद नहीं करता है। कोई भी उनके साथ काम नहीं करना चाहता है। उन्होंने कुछ नहीं किया है। वे केवल राजनीति ही करना चाहते हैं।’’

दुष्प्रचार से सतर्क रहने की जरूरत: क्लिंटन

उन्होंने सोमवार को अपनी टिप्पणियों का बचाव करते हुए कहा कि राजनीति इस तरह की बातें होती रहती हैं। लोग हर तरह की बातें कहते हैं। निश्चित रूप से उन्होंने भी मेरे बारे में कई तरह की बातें कही हैं। इस सप्ताह अमेरिकी अधिकारियों ने खुलासा किया था कि रूस एक बार फिर से अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप कर सकता है। क्लिंटन ने मतदाताओं को दुष्प्रचार के खिलाफ सतर्क रहने का आह्वान किया है।

‘हमें अपने लोकतंत्र की रक्षा करने की जरूरत’

पूर्व विदेश मंत्री ने कहा- हम जानते हैं कि दुष्प्रचार पहले से ही एक समस्या है। (अमेरिका) खुफिया एजेंसियों ने बताया है कि रूस हमारे साइबर सिस्टम में घुसकर चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं। वे अभी भी ट्रम्प का समर्थन करने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा-अगर हम अपने लोकतंत्र की रक्षा नहीं करते हैं तो धीरे-धीरे हम आत्मसमर्पण करते जाएंगे और धीरे-धीरे इससे नियंत्रण खो देंगे। पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ने सैंडर्स को प्राइमरी में हराया था। हालांकि, 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वह ट्रम्प से हार गईं थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में संवाददाताओं से बात करती पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन।

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना