अब तक करीब 30 लाख संक्रमित और 2 लाख मौतें: अमेरिका में 24 घंटे में 1331 लोगों ने दम तोड़ा, कुल आंकड़ा 55 हजार के पार

अब तक करीब 30 लाख संक्रमित और 2 लाख मौतें: अमेरिका में 24 घंटे में 1331 लोगों ने दम तोड़ा, कुल आंकड़ा 55 हजार के पार
https://ift.tt/356GER7

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक दो लाख छह हजार 990 लोगों की मौत हो चुकी है। 29 लाख 94 हजार 731 संक्रमित हैं, जजबकि आठ लाख 78 हजार 792 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में 24 घंटे में 1331 लोगों ने दम तोड़ा है। पिछले दिन के मुकाबले रविवार को कम मौतें हुईं। एक दिन पहले यहां 2494 जान गई थी। यहां अब तक 55 हजार 413 लोगों की मौत हो चुकीहै, जबकि नौ लाख 87 हजार 160 संक्रमित हैं।

अमेरिका: कई राज्यों से पाबंदियां खत्म होंगी
अमेरिका में कई राज्यों जैसे मिनिसोटा, कोलोराडो, मिसिसिपी, मोंटाना और टेनेसी से पाबंदियां खत्म होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को न्यूयॉर्क पुलिस के दो अफसरों की मौत हो गई। अब तक न्यूयॉर्क के कुल 37 पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं। न्यूयॉर्क में रविवार को अप्रैल में पहली बार 400 से कम मौतें हुईं। राज्य में अब तक 22 हजार 275 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो लाख 93 हजार 991 संक्रमित हैं।

ब्रिटेन:7 मई से पहले लॉकडाउन में ढील
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सात मई से पहले लॉकडाउन में ढील दे सकते हैं। जॉनसन के एक सहयोगी ने रविवार को एक दैनिक अखबार ‘द टेलीग्राफ’ को बताया कि देश में लॉकडाउन सात मई तकलगा है, लेकिन अगर प्रधानमंत्री चाहे तो इस प्रतिबंध में पहले भी बदलाव या फिर कोई घोषणा कर सकते हैं। अखबार के मुताबिक, अगर कोरोना की रोकथाम में लगे विशेषज्ञों ने सहमति दे दी तो जॉनसन लॉकडाउन में ढील दे सकते हैं। वे कोरोना से उबरने के बाद सोमवार से अपने काम पर वापस लौट आए हैं। देश में अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 52 हजार 840 संक्रमित हैं।

इटली: प्रतिबंध खत्म किया जा सकता है
इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे ने रविवार को कहा कि इटली में 4 मई से लॉकडाउन प्रतिबंधों में धीरे-धीरे छूट दी जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की भी अपील की। कोंटे ने कहा- यात्रा प्रतिबंधों में राहत दी जाएगी, पार्कों और बगीचों में जाने की अनुमति होगी और अंतिम संस्कार में 15 लोग शामिल हो सकेंगे। यहां 24 घंटे में 260 लोगों की जान गई है। यह आंकड़ा 14 मार्च के बाद सबसे कम है। देश में अब तक एक लाख 97 हजार 675 लोग संक्रमित हैं।

स्पेन: 24 घंटे में 288 की मौत
स्पेन में 24 घंटे में 288 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले यहां 378 ने दम तोड़ा था। देश में मौतों की संख्या अब कम हो रही है। यहां अब तक 23 हजार 190 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं दो लाख 26 हजार संक्रमित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की है। यहां मैनहट्टन में मास्क पहना एक युवक रस्सी कूद रहा है। न्यूयॉर्क में अप्रैल में पहली बार 400 से कम मौतें हुई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना