उड़ान भर रहे प्लेन के सामने अचानक दूसरा प्लेन लेकर आ गए अमेरिकी एक्टर हैरिसन फोर्ड, जांच शुरू

उड़ान भर रहे प्लेन के सामने अचानक दूसरा प्लेन लेकर आ गए अमेरिकी एक्टर हैरिसन फोर्ड, जांच शुरू
https://ift.tt/2yTXHK0

अमेरिकी एक्टर हैरिसन फोर्ड की वजह से एक बड़ा हादसा होते बचा है। लॉस एंजिल्स के एयरफोर्ट में एक प्लेन उड़ान (टेक ऑफ) भर रहा था, इसी दौरान में हैरिसन फोर्ड एक प्लेन लेकर रनवे क्रास कर गए। इससे हादसा होते बचा। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि एक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
घटना पिछले शुक्रवार की है।‘इंडियाना जोन्स’ और ‘स्टार वार्स’ के स्टार 77 साल के हैरिसन ने हवाई यातायात निर्देश का उल्लंघन किया।फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि शुक्रवार को एक एयरक्राफ्ट उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था तभी एक एविएट हस्की एयरक्राफ्ट ने रनवे क्रास कर दिया। हम इसकी जांच कर रहे हैं।इस घटना के वक्त दोनों प्लेन के बीच में 3600 फीट की दूरी थी। इस दौरान हैरिसन ने अपना प्लेन रोकने को कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद भी वे रनवे क्रास कर गए। एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में फोर्ड को सुना जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘माफ कीजिए सर, मैंने इसके बिल्कुल उलट सोचा। मुझे बहुत ज्यादा अफसोस है।’’


पहले भी कर चुके हैं गलतियां
फोर्ड की गलती से 2017 में सदर्न कैलिफोर्निया एयरपोर्ट पर ऐसा ही हादसा होते बचा था। इस दौरान उनके खिलाफ कोई जांच नहीं की गई थी। उन्होंने रनवे के निकट टैक्सीवे पर प्लेन उतार दिया था। बगल से ही 110 यात्रियों को लेकर बोइंग 737 प्लेन गुजर रहा था। अगर कोई हादसा होता तो दिक्कत हो सकती थी।इससे दो साल पहले 2015 मेंफोर्ड के साथ एक और हादसा हुआ था। फोर्ड वर्ल्ड वार-2 का एक विंटेज प्लेन उड़ा रहे थे। इंजन में खराबी आने के कारण उन्होंने गोल्फ के मैदान में आपात लैंडिंग की थी। इस दौरान प्लेन एक पेड़ को टक्कर मारते हुए रुक गया और फोर्ड की कई हडि्डयां टूट गईं थीं।

बचपन से प्लेन उड़ाने काशौक
फोर्डने कॉलेज के दौरान ही फ्लाइंग की क्लास लेनी शुरू की थी। पैसों की कमी की वजह से पूरा नहीं कर पाए थे। फिल्म स्टार बनने के बाद वह फिर से इस फील्ड में आए। अब फोर्डकई टू-शीटर एयरक्राफ्ट और कार्पोरेट जेट्स के मालिक हैं। फोर्ड के प्रतिनिधि ने एएफपी को बताया कि लॉस एंजिल्स में हुई घटना में टक्कर का कोई भी खतरा नहीं था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी एक्टर हैरिसन फोर्ड। (फाइल)

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना