रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति

रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति
Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2tTp3xU

खेल डेस्क. पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। यह उलबल्धि हासिल करने वाले वे पहले व्यक्ति हैं। रोनाल्डो से ज्यादा सिर्फ इंस्टाग्राम के खुद के ही सबसे ज्यादा 33 करोड़ फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर अमेरिका की सिंगर एरियाना ग्रांडे हैं। उन्हें 17.3 करोड़ फेन्स फॉलो करते हैं।

टॉप-10 लिस्ट में रोनाल्डो के अलावा अर्जेंटिना के लियोनेल मेसी 8वें और ब्राजील के फुटबॉलर नेमार 10वें नंबर पर हैं। मेसी के 14.1 करोड़ और नेमार के 13.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इनके अलावा हॉलीवुड स्टार और रेसलर ड्वेन जॉनसन 17 करोड़ फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं।

रोनाल्डो ने 2018 में सेलेना को पीछे छोड़ा था

रोनाल्डो ने एक वीडियो शेयर कर अपने फॉलोअर्स को धन्यवाद दिया है। अक्टूबर 2018 में अमेरिकी सिंगर सेलेना गोमेज को पीछे छोड़ा था। साथ ही वे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्रिटी बन गए थे। फिलहाल, सेलेना के 16.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वे लिस्ट में 5वें नंबर पर काबिज हैं।

नंबर यूजर फॉलोअर प्रोफेशन देश
1 इंस्टाग्राम 33 करोड़ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अमेरिका
2 क्रिस्टियानो रोनाल्डो 20 करोड़ फुटबॉलर पुर्तगाल
3 एरियाना ग्रांडे 17.3 करोड़ सिंगर अमेरिका
4 ड्वेन जॉनसन 17 करोड़ एक्टर और रेसलर अमेरिका
5 सेलेना गोमेज 16.7 करोड़ सिंगर अमेरिका
6 कायली जेनर 16 करोड़ टीवी एक्ट्रेस अमेरिका
7 किम कर्दाशियां 15.8 करोड़ टीवी एक्ट्रेस अमेरिका
8 लियोनेल मेसी 14.1 करोड़ फुटबॉलर अर्जेंटीना
9 बियोंसे 13.9 करोड़ सिंगर अमेरिका
10 नेमान 13.2 करोड़ फुटबॉलर ब्राजील


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले व्यक्ति बने। -फाइल

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना