न्यूजीलैंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 5वीं बार सुपर ओवर हारा, विलियम्सन बोले- यह हमारे लिए शुभ नहीं
Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2REVnxD
खेल डेस्क. न्यूजीलैंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 5वीं बार सुपर ओवर हार गया। भारतीय टीम ने बुधवार को हैमिल्टन में खेले गए मैच में सुपर ओवर में हराते हुए न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज जीती। मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा, सुपर ओवर हमारे लिए शुभ नहीं रहा है, इसलिए हमें निर्धारित ओवरों में ही अच्छा करना होगा और अच्छे परिणाम लाने होंगे।
न्यूजीलैंड ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7 बार सुपर ओवर खेला है, जिसमें उसे सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली। वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में सुपर ओवर ने ही न्यूजीलैंड से खिताब छीन लिया था। तब मैच और सुपर ओवर दोनों ही टाई रहे थे। इसके बाद बाउंड्री काउंट के नियम से इंग्लैंड को जीत मिली थी।
न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर मेंसिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हराया
मैच | किसके खिलाफ | कब | कहां | नतीजा |
टी-20 | भारत | 2020 | हैमिल्टन | हार |
टी-20 | इंग्लैंड | 2019 | ऑकलैंड | हार |
वनडे | इंग्लैंड | 2019 | लॉर्ड | हार |
टी-20 | वेस्टइंडीज | 2012 | पल्लेकेले | हार |
टी-20 | श्रीलंका | 2012 | पल्लेकेले | हार |
टी-20 | ऑस्ट्रेलिया | 2010 | क्राइस्टचर्च | जीत |
टी-20 | वेस्टइंडीज | 2008 | ऑकलैंड | हार |
‘भारत मुश्किल परिस्थितियों में अनुभव से जीता’
विलियम्सन ने कहा, ‘‘भारतीय टीम ने एक बार फिर मुश्किल परिस्थितियों में अपना अनुभव दिखाया। यह दिखाता है कि टीम के लिए अनुभव बहुत जरूरी होता है। सभी को भारतीय टीम से सीखना चाहिए। हमारी टीम ने हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। पिछले मैचों के मुकाबले हमने अच्छी गेंदबाजी की। छोटी बाउंड्री का फायदा दोनों ही टीमों ने उठाया। अच्छे प्रदर्शन के बाद हारना निराशाजनक है। हालांकि यह छोटे मार्जिन का खेल है। ईडन पार्क की पिच खराब नहीं थी। हम यदि 15-20 रन और बनाते, तो शायद मैच का नतीजा कुछ और ही होता।’’
साउदी ने पांचवीं बार सुपर ओवर में गेंदबाजी की, 4 बार हारे
टिम साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए 5वीं बार सुपर ओवर में गेंदबाजी की। वे पहली बार 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम जीत दिला सके थे। इसके बाद 2012 में श्रीलंका और वेस्टइंडीज, 2019 में इंग्लैंड और 2020 में भारत के खिलाफ उनकी टीम हार गई।
8 मैचों में 200 से कम का टारगेट देकर भारत 5 बार हारा
भारत ने जनवरी 2019 से अब तक 8 बार विपक्षी टीम को 200 से कम का टारगेट दिया। इसमें टीम इंडिया को 5 बार हार और 2 ही मुकाबलों में जीत मिली। न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेला गया एकमात्र मुकाबला टाई रहा। इसमें भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comments
Post a Comment