स्कूल के बाहर पति और बेटे का इंतजार कर रही गर्भवती ईसाई महिला को 2 अज्ञात लोगों ने गोली मारी
स्कूल के बाहर पति और बेटे का इंतजार कर रही गर्भवती ईसाई महिला को 2 अज्ञात लोगों ने गोली मारी
https://ift.tt/2RS8cmS
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2RS8cmS
कराची. पाकिस्तान में कराची पब्लिक स्कूल के बाहर गर्भवती ईसाई महिला को दो युवकों ने गोली मार दी। युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। महिला सात महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पाकिस्तान के डॉन न्यूज के मुताबिक,महिला किरण स्कूल के बाहर कार में अपने पति अमजद और बेटे का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक महिला को गोली मारकर फरार हो गए। महिला को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने कहा कि गोली उसके बांह से होते हुए सीने में लगी। उसकी स्थिति पहले से बेहतर है।
परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं
पुलिस अधिकारी ने किसी भी लूटपाट के प्रयास से इनकार किया है। महिला से कोई भी कीमती सामान नहीं छीना गया है। परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comments
Post a Comment