ब्राजील में स्पेन से ज्यादा मौतें हुईं, यहां अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 4.68 लाख मरीज: अब तक 60.29 लाख संक्रमित

ब्राजील में स्पेन से ज्यादा मौतें हुईं, यहां अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 4.68 लाख मरीज: अब तक 60.29 लाख संक्रमित
https://ift.tt/3esibc8

दुनिया में अब तक 60 लाख 29 हजार 950 लोग संक्रमित हैं। 26 लाख 59 हजार 239 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 66 हजार 802 हो गया है। उधर, ब्राजील में 27 हजार 944 की जान जा चुकी है। यह आंकड़ा स्पेन (27,121) से ज्यादा है। ब्राजील में एक दिन में 1,124 लोगों ने दम तोड़ाहै। यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां मरीजों की संख्या 4.68 लाख से ज्यादा है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 17,93,530 1,04,542 5,19,569
ब्राजील 4,68,338 27,944 1,93,181
रूस 3,87,623 4,374 1,59,257
स्पेन 2,85,644 27,121 1,96,958
ब्रिटेन 2,71,222 38,161 उपलब्ध नहीं
इटली 2,32,248 33,229 1,52,844
फ्रांस 1,86,238 28,662 67,191
जर्मनी 1,83,019 8,594 1,64,100
भारत 1,73,491 4,980 82,627
तुर्की 1,62,120 4,489 1,25,963

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

अमेरिका: एक दिन में 1225 मौतें

अमेरिका में 24 घंटे में 1225 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या एक लाख चार हजार 542 हो चुकी है। देश के सबसे संक्रमित राज्य न्यूयॉर्क को 8 जून से खोलना शुरू किया जाएगा। गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शंस और मैन्युफैक्चरिंग खोले जाने के बाद लगभग चार लाख लोग काम पर जाएंगे। यहां बसों और ट्रेनों का हमेशा साफ किया जा रहा है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम लोगों के लिए बिल्कुल सुरक्षित होगा।

न्यूयॉर्क में बिजनेस खोले जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा है कि राज्य को 8 जून से खोलना शुरू किया जाएगा।

फ्रांस: 24 घंटे में 52 की मौत
फ्रांस में 24 घंटे में 52 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 28,714 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक यहां 1 लाख 1 हजार 390 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें से 17,904 की हालत गंभीर है। 67,803 मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं, अब तक 28,714 की मौत हुई है।

द.अफ्रीका: 1800 से ज्यादा नए केस मिले
दक्षिण अफ्रीका में मार्च में संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। उसके बाद से शुक्रवार को पहली बार सबसे ज्यादा 1837 नए केस मिले हैं। देश में अब संक्रमितों की संख्या 29 हजार 240 हो चुकी है। वहीं, एक दिन में 34 लोगों की मौत हुई है। इसके सा ही देश में मरने वालों की संख्या 611 हो चुकी है। यहां अब तक 15 हजार 93 लोग ठीक हो चुके हैं। 24 घंटे में 24 हजार 452 टेस्ट किए गए हैं। कुल 6 लाख 80 हजार से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं।

चीन: चार नए मामले मिले
चीन में कोरोनावायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने शनिवार को कहा कि नए मामलों में से दो शांडोंग प्रांत से, एक शांघाई से और एक मामला गुआंगडोंग प्रांत से सामने आया है। किसी मरीज के मौत की खबर नहीं है। देश में अब तक 82 हजार 995 संक्रमित हैं, जबकि 4634 लोगों की जान जा चुकी है।

मैक्सिको: 9415 मौतें
मैक्सिको में 24 घंटे में 371 लोगों की मौत हुई है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 9415 हो गई है। उप स्वास्थ्य मंत्री हुगो लोपेज-गेटेल ने बताया कि इस दौरान मरीजों की संख्या 3227 बढ़ने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84 हजार 627 हो गई है।

ओमान: 811 नए मामले
ओमान में शुक्रवार को 811 नए मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,820 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ओमान के 315 नागरिकों समेत सभी नए मामले सामुदायिक संपर्क से जुड़े हैं। देश में अब तक 2,177 मरीज बीमारी से ठीक हुए हैं, जबकि 40 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने लोगों से क्वारैंटाइन नियम का पालन करने और सार्वजनिक जगहों पर नहीं जाने का आग्रह किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर ब्राजील के रियो डि जेनेरियो स्थित साओ फ्रांसिस्को जेवियर कब्रिस्तान की है। देश में 24 घंटे में 1 हजार से ज्यादा जान गई है।

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना