5 बार के वर्ल्ड चैम्पियन विश्वनाथन आनंद आज भारत लौटेंगे, कोरोना और लॉकडाउन के कारण 3 महीने से जर्मनी में फंसे थे

5 बार के वर्ल्ड चैम्पियन विश्वनाथन आनंद आज भारत लौटेंगे, कोरोना और लॉकडाउन के कारण 3 महीने से जर्मनी में फंसे थे
Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3dg7edP

भारतीय ग्रैंडमास्टर और 5 बार के वर्ल्ड चेस चैम्पियन विश्वनाथन आनंद शनिवार को जर्मनी से लौट आए हैं। वे कोरोनावायरस और लॉकडाउन के बाद लगे वीजा प्रतिबंध के कारण वहीं फंस गए थे। भारत लौटने की जानकारी आनंद की पत्नी अरुणा ने दी है।

आनंद बुंदेसलीगा चेस टूर्नामेंट खेलने के लिए फरवरी में जर्मनी गए थे। यह टूर्नामेंट कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद आनंद को 16 मार्च को ही लौटना था।

एयर इंडिया की फ्लाइट सेबेंगलुरु पहुंचेंगे आनंद
अरुणा ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘आनंद आज (शनिवार) बेंगलुरु पहुंचेंगे। उनकी फ्लाइट दोपहर को लैंड करेगी। इसके बाद हम सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइंस का पालन करेंगे। नियम के मुताबिक, वे (आनंद) 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन में रहेंगे। वे एयर इंडिया की फ्लाइट से लौट रहे हैं।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विश्वनाथन आनंद बुंदेसलीगा चेस टूर्नामेंट खेलने के लिए फरवरी में जर्मनी गए थे। कोरोनावायरस और लॉकडाउन के बाद लगे वीजा प्रतिबंध के कारण वहीं फंस गए थे। -फाइल फोटो

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना