ट्विटर पर ट्रेंड हुई धोनी के रिटायरमेंट की खबरें, साक्षी ने कहा- यह अफवाह, लॉकडाउन लोगों का मानसिक संतुलन खराब हो गया

ट्विटर पर ट्रेंड हुई धोनी के रिटायरमेंट की खबरें, साक्षी ने कहा- यह अफवाह, लॉकडाउन लोगों का मानसिक संतुलन खराब हो गया
Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2XakpXO

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें शांत होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार रात को तो ट्विटर पर धोनी के रिटायरमेंट की खबरें ट्रेंड होने लगीं। #DhoniRetiers टॉप ट्रेंड में गया था। इसके बाद धोनी की पत्नी साक्षी सामने आईं और उन्होंने ट्वीट कर इन खबरों को अफवाह करार दिया।

साक्षी ने थोड़ी देर बाद ही अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। इसकी वजह सामने नहीं आई। साक्षी के ट्वीट हटाने से अब धोनी के संन्यास को लेकर सस्पेंस और भी बढ़ गया है।

ट्वीट करने वालों अपना काम करो: साक्षी

साक्षी ने लिखा, ‘‘यह सभी खबरें सिर्फ अफवाह हैं। मुझे लगता है कि लॉकडाउन ने लोगों का मानसिक संतुलन खराब कर दिया है। #DhoniRetires के साथ ट्वीट करने वालों अपना काम करो।’’

एक साल से क्रिकेट से दूर हैं धोनी

धोनी करीब एक साल से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने पिछला मैच जुलाई में वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को शिकस्त दी थी। टूर्नामेंट के बाद धोनी छुट्टी पर चले गए। उम्मीद जताई जा रही थी कि आईपीएल से धोनी वापसी करेंगे, लेकिन कोरोना के कारण आईपीएल भी अनिश्चितकाल के लिए टल गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महेंद्र सिंह धोनी 2019 वर्ल्ड कप के बाद से टीम से बाहर हैं। वे पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ छुट्टी पर चले गए थे। -फाइल फोटो

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना