ट्रम्प पहले राष्ट्रपति जो उत्तर कोरिया गए, इथियोपिया ने इरीट्रिया से 2 दशक लंबा विवाद खत्म किया

ट्रम्प पहले राष्ट्रपति जो उत्तर कोरिया गए, इथियोपिया ने इरीट्रिया से 2 दशक लंबा विवाद खत्म किया
https://ift.tt/39fLqgB
इंटरनेशनल डेस्क. दुश्मन बने दोस्त। इस दशक कई देश आपसी विवाद भुलाकर करीब आए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उत्तर कोरिया पहुंचने वाले पहले राष्ट्रपति बने। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली ने 20 सालों से इरीट्रिया के साथ चले आ रहे विवाद को खत्म किया। इसके लिए उन्हें 2019 का शांति का नोबेल पुरस्कार भी मिला। करीब 65 साल के बाद उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के नेता एक-दूसरे से मिलें। 88 साल के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति क्यूबा गए। वहीं, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय उत्तरी आयरलैंड पहुंचकर इतिहास रचा। ऐसी ही कुछ तस्वीरें जिसने पूरी दुनिया को चौंकाया।
  1. यह तस्वीर 30 जून 2019 की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पहली बार कोरियाई प्रायद्वीप के असैन्य क्षेत्र (डीमिलिट्राइज्ड जोन, डीएमजेड) में उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग-उन से मुलाकात की। दोनों देशों के नेताओं के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर विवाद चला आ रहा था। ट्रम्प और किम के बीच अब तक तीन बार मुलाकात हो चुकी है। इससे पहले पिछले साल 12 जून को सिंगापुर में और दूसरी बार 28 फरवरी को वियतनाम में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी।

  2. यह तस्वीर 26 जून 2018 की है। इरीट्रिया के विदेश मंत्री उस्मान सालेह मोहम्मद शांति वार्ता के लिए इथियोपिया पहुंचे। अदीस अबाबा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने उनका स्वागत किया। इरीट्रिया के साथ दो दशक से चले आ रहे विवाद को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली को इस साल नोबेल पुरस्कार भी दिया गया।

  3. दुनिया के लिए अप्रैल 2018 इतिहास बन गया। किम जोंग उन 1953 के बाद से दक्षिण कोरियाई जाने वाले पहले उत्तर कोरियाई नेता बन गए। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन लंबे समय से विभाजित सैन्य रेखा पर किम का इंतजार कर रहे थे। दोनों नेताओं ने विभाजित रेखा पर एक-दूसरे से हाथ मिलाया। दोनों नेताओं ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की थी।

  4. यह तस्वीर 20 मार्च 2016 की है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पत्नी मिशेल ओबामा और दोनों बेटियों के साथ हवाना पहुंचे। वे पहले ऐसे राष्ट्रपति है जो 1928 के बाद क्यूबा गए। इसके साथ ही ओबामा और क्यूबा के तत्कालिन राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने दशकों से जारी गतिरोध को खत्म किया।

  5. यह तस्वीर 27 जून 2012 की है। उत्तरी आयरलैंड शांति प्रक्रिया में एक ऐतिहासिक क्षण। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बेल्फास्ट पहुंची, जहां उन्होंने उत्तरी आयरलैंड के पहले उपप्रधानमंत्री मार्टिन मैकगिनेंस से हाथ मिलाया। ब्रिटिश सेना के साथ कई सालों तक चले खूनी संघर्ष के दौरान मैकगिनेंस आयरिश रिपब्लिकन आर्मी में शीर्ष कमांडर थे।

  6. यह तस्वीर इसी साल 11 अप्रैल की है। ईसाइयों के धर्मगुरू पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में दक्षिणी सूडान के राष्ट्रपति सल्वा कीर और उनके विरोधी विद्रोही नेता रीक मशार को बुलाकर उनके पैर चूमे। पोप ने दोनों से देश में शांति लाने की अपील की। दक्षिण सूडान में 2013 से ही सत्ता के लिए संघर्ष जारी था। 2018 तक इसमें 4 लाख लोग मारे जा चुके थे।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      From Abiy Ahmed Resolve Ethiopia Eritrea Dispute To Donald Trump and Kim Jong-un Meet; Dainik Bhaskar Decade in Pictures 2010-19

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना