दुबई में छुट्टियां मनाकर रांची लौटे धोनी, संन्यास की खबरों पर कहा था- जनवरी तक मत पूछो

दुबई में छुट्टियां मनाकर रांची लौटे धोनी, संन्यास की खबरों पर कहा था- जनवरी तक मत पूछो
Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2u2CevT

खेल डेस्क. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार दुबई से रांची पहुंचे। वो क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए करीब एक सप्ताह तक दुबई में रहे। उनके फैन्स ने धोनी के रांची एयरपोर्ट पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी विश्व कप 2019 के बाद से ही मैदान से दूर हैं। उनके भविष्य को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। करीब एक महीने पहले धोनी से जब इस बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि जनवरी 2020 तक इस बारे में कुछ न पूछा जाए।

रांची में ही मनाएंगे नया साल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी नया साल यानी 2020 रांची में ही मनाएंगे। इसके पहले क्रिसमस की छुट्टियों के लिए वो करीब एक हफ्ते दुबई में थे। मंगलवार सुबह वो रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर नजर आए। उनके साथ पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी थीं। विश्व कप 2019 अगस्त में समाप्त हुआ था। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। धोनी भारतीय सेना से भी जुड़े हैं। विश्व कप के बाद धोनी किसी भी तरह की क्रिकेट में नजर नहीं आए।

फैन्स को फैसले का इंतजार
लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन समेत कई मशहूर हस्तियां धोनी से संन्यास न लेने की अपील कर चुकी हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी हाल ही में उन्हें रियल हीरो और अपना आदर्श बताया था। पिछले महीने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान धोनी से मैदान पर वापसी के बारे में सवाल पूछा गया था। इस पर उनका जवाब था- जनवरी तक इस बारे में कुछ न पूछें। हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब के कोच अनिल कुंबले ने भी कहा था कि आईपीएल 2020 धोनी के कमबैक के लिहाज से काफी अहम रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धोनी अगस्त 2019 से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। (फाइल)

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना