लूम को 214 करोड़ रु की फंडिंग मिली, इंस्टाग्राम के को-फाउंडर ने भी निवेश किया
https://ift.tt/2KYE6LV
सैन फ्रांसिस्को. वीडियो कम्युनिकेशन स्टार्टअप लूम को 3 करोड़ डॉलर (214 करोड़ रुपए) की फंडिंग मिली है। लूम ने मंगलवार को ये जानकारी दी। इस फंडिंग में सिक्योइया कैपिटल और अन्य निवेशकों के साथ इंस्टाग्राम के को-फाउंडर केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रीगर भी शामिल हैं। लूम 3 साल पुरानी कंपनी है। इसके को-फाउंडर जो थॉमस (28), विनय हिरेमथ (26) और शाहेद खान (23) को फोर्ब्स ने पिछले साल की 30-अंडर-30 एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी लिस्ट में शामिल किया था। निवेश मिलने की जानकारी के साथ लूम ने बताया कि शाहेद खान ने कंपनी के रोजाना के कामकाज से अलग होने का फैसला लिया है।
50 हजार कंपनियों में भी लूम का इस्तेमाल
लूम की शुरुआत 2016 में हुई थी। इसके 18 लाख यूजर हैं। 50 हजार कंपनियां में भी इसका इस्तेमाल होरहाहै। कंपनी के फाउंडर जो थॉमस का कहना है कि दूरदराज के इलाकों में काम करने वाले लोग खास तौर से लूम को पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर उन्हें बिना किसी दिक्कत साथियों से फेस-टू-फेस बातचीत करने का मौका मिल रहा है।
लूम के फाउंडर का कहना है कि वीडियो कम्युनिकेशन से हम टाइपिंग के मुकाबले 6 गुना तेजी से बात कर सकते हैं। हमारा दिमाग टेक्स्ट की बजाय विजुअल इन्फॉर्मेशन को 60,000 गुना ज्यादा तेजी से प्रोसेस करता है। लोग पढ़ी हुई बात की बजाय देखी और सुनी हुई बात ज्यादा याद रख पाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comments
Post a Comment