पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन, 26/11 के मास्टर माइंड हाफिज सईद को सजा देने की मांग की

पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन, 26/11 के मास्टर माइंड हाफिज सईद को सजा देने की मांग की
https://ift.tt/2DeLw9E

टोक्यो. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मुंबई के 26/11 की बरसी पर हमले में मारे गए लोगों को याद किया। कार्यकर्ताओं ने इसके बाद मंगलवार को यहां पाकिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आतंकी हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद को सजा देने की मांग की। 2008 में 26 नवम्बर को मुंबई के ताज होटल सहित कई स्थानों पर आतंकी हमले हुए थे। इसमें 166 लोगों की मौत हुई थी।

कार्यकर्ताओं ने मुंबई हमले को कायरतापूर्ण बताया। प्रदर्शनकारी हाथोंमें तिरंगा और पाकिस्तान विरोधी नारे लिखे प्लेकार्ड लेकर पहुंचे थे। मुंबई हमले में भारतीय नागरिकों के साथ जापानी नागरिक हिसाशी सुडा की भी मौत हुई थी। सुडा हमले वाले दिन एक व्यापारिक दौरे पर मुंबई आए थे।

कसाब ने हाफिज की संलिप्तता की पुष्टि की थी

हमले के बाद पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब ने हाफिज की संलिप्तता की पुष्टि की थी। हाफिज आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा का सरगना है। दोनों संगठन पाकिस्तान से चलते हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, रुस, यूरोपीय यूनियन समेत कई देशों ने इन्हेंआतंकी संगठन घोषित किया है। अमेरिका ने मुंबई हमले के आरोपी हाफिज पर 1 करोड़ रुपए की ईनाम घोषित की है।

पाकिस्तान हाफिज को बचाने की कोशिश कर रहा है

किस्तान हाफिज पर कार्रवाई करने के बदले लगातार उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। पेरिस आधारित फाइनेंनशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान को टेरर फंडिंग रोकने की चेतावनी दी है। इसके बाद भी पाकिस्तान आतंकियों का समर्थन करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को शह दे रहा है। इससे दुनिया भर के शांति प्रेमी और मानवाधिकार कार्यकर्ता पाकिस्तान से नाराज हैं।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टोक्यो स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन करते मानवाधिकार कार्यकर्ता।

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना