लंदन ब्रिज के पास लोगों पर चाकू से हमला, 5 जख्मी; पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
लंदन ब्रिज के पास लोगों पर चाकू से हमला, 5 जख्मी; पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
https://ift.tt/34BRAFa
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/34BRAFa
लंदन. ब्रिटेन की राजधानी लंदन के ब्रिज के निकटशुक्रवार को एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला किया। हमले में 5 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हमलावर को तुरंत मार गिराया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उसे लंदन ब्रिज के निकट एक परिसर में चाकू से हमला किए जाने की सूचना स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:58 बजेमिली। आपातकालीन सर्विस वहां पहले से मौजूद थी।
पुलिस ने घटना के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वीडियो में ब्रिज पर कई पुलिस अधिकारियों को देखा जा रहा है। ब्रिटिश ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि ब्रिज को पूरी तरह बंद कर दिया गया है हालांकि ट्रेन सेवाओं पर कोई रोक नहीं लगाई गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमने पुलिस की की कई गाड़ियों को ब्रिज की तरफ जाते देखा। परिसर में एक व्यक्ति की तरफ पुलिस बंदूकताने हुए थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comments
Post a Comment