पहली बार पनडुब्बी से तस्करी का मामला सामने आया, स्पेन के अफसरों ने 863 करोड़ रु की कोकीन पकड़ी

पहली बार पनडुब्बी से तस्करी का मामला सामने आया, स्पेन के अफसरों ने 863 करोड़ रु की कोकीन पकड़ी
https://ift.tt/2QWUcJK

लिस्बन. पुर्तगाल में पहली बार पनडुब्बी से नशीले पदार्थ की तस्करी का मामला सामने आया है। स्पेनिश अफसरों ने पुर्तगाल के गैलीसिया से 121 मिलियन डॉलर (करीब 863 करोड़ रुपए) की कोकीन जब्त की है। इक्वेडोर के 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, स्पेनिश मूल का एक अन्य आरोपी फरार हो गया। अटलांटिक महासागर के रास्ते पनडुब्बी दक्षिण अमेरिका से यूरोप लाई जा रही थी। पनडुब्बी ने कुल 7690 किमी का सफर तय किया, इस दौरान उस पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

नए-नए तरीके खोज रहे तस्कर
जिस पनडुब्बी में तस्करी की गई, वह 65 फीट लंबी है। इसकी कीमत 27 लाख डॉलर (करीब 20 करोड़ रुपए) बताई जा रही है। स्पेनिश अफसरों का कहना है कि दक्षिण अमेरिकी ड्रग्स माफिया दुनिया में नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए नए-नए तरीके इस्तेमाल कर रहा है। पकड़ी गई कोकीन तस्करी के पीछे किसी बड़े गुट का हाथ हो सकता है।

कई दिन से नजर रखी जा रही थी
स्पेनिश अखबार एबीसी के मुताबिक, अफसर अंतरराष्ट्रीय पुलिस की मदद से 15 नवंबर से ही पनडुब्बी पर नजर रखे हुए थे। पुर्तगाल के तटीय शहर गैलीसिया में रुकने के बाद इसे पकड़ लिया गया। दक्षिण अमेरिकी देशों गुयाना और सूरीनाम में पनडुब्बी को बनाया गया था। अफसरों का यह नहीं पता कि पनडुब्बी किस देश से रवाना हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को इसके कोलंबिया से रवाना होने का संदेह है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि पनडुब्बी में 3 मीट्रिक टन सामान ले जाने की क्षमता थी, हालांकि अफसरों ने इस बात की पुष्टि नहीं की।

2006 में अफसरों ने स्पेन के वीगो से घर में बनी एक पनडुब्बी पकड़ी थी। बाद में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी को दो-दो साल की सजा हुई। ये लोग कोकीन की तस्करी करने वाले थे।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Submarine smuggling case surfaced for the first time, Spanish officials caught cocaine worth Rs 863 crore
Submarine smuggling case surfaced for the first time, Spanish officials caught cocaine worth Rs 863 crore

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना