विराट ने फारुख इंजीनियर के अनुष्का पर किए चाय वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिलेक्टर्स के साथ अनुष्का का नाम क्यों जोड़ना ?

विराट ने फारुख इंजीनियर के अनुष्का पर किए चाय वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिलेक्टर्स के साथ अनुष्का का नाम क्यों जोड़ना ?
Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2q6DoFf

नई दिल्ली. विराट कोहली ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारुख इंजीनियर के अनुष्का पर किए चाय वाले दावे परचुप्पी तोड़ी है। शनिवार को उन्होंने कहा कि, एक्ट्रेस होने के नाते वह(अनुष्का) सॉफ्ट टारेगट हैं।भारतीय कप्तान ने कहा कि इस विवाद में अनुष्का का नाम घसीटा जाना सही नहीं है।इंजीनियर ने हाल ही में पांच सदस्यीय चयन समिति का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि, उन्होंने इंग्लैंड में विश्व कप2019 के दौरान एक चयनकर्ता को अनुष्का को चाय सर्व करतेदेखा था।

विराट ने कहा कि, ‘‘वह(अनुष्का) विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ हुआ मैच देखने आईं थी। वह जिस फैमिली बॉक्स में बैठी थी, उसमें सिलेक्टर मौजूद नहीं थे। जैसा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि वह कामयाब और मशहूर हैं। ऐसे में जब भी कोई उनका नाम लेता है तो चर्चा में आ जाता है। अगर आपको सिलेक्टर्स को कुछ कहना भी है तो कहिए, लेकिन इसमें उनका (अनुष्का) का नाम क्यों जोड़ना। जब बहुत ज्यादा झूठ बोला जा रहा हो तोधीरे-धीरे लोगों को वह सच लगने लगता है। ऐसे में आपको किसी मोड़ पर अपनी चुप्पी तोड़नी होती है। जो अभी हुआ।’’

‘मुझे समझ नहीं आता क्यों लोग उनका नाम लेकर सनसनी फैलाते हैं’

अनुष्का शर्मा पर हमेशा से ही इस बात के आरोप लगते हैं उन्हें पति(विराट) के चलते भारतीय क्रिकेट में ज्यादा तरजीह मिलती है। लेकिन कोहली ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि, उनके मूल्य उन्हें कभी ऐसा करने की इजाजत नहीं देते। ऐसे में मुझे समझ नहीं आताक्योंलोग उनका नाम लेकर सनसनी फैलाते हैं। हालांकि काफी वक्त से हम दोनों इन बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

विराट ने कहा- अनुष्का नियमों को तोड़ने वालों में से नहीं

फारुख इंजीनियर के दावे के बाद ये विवाद गरमा गया था। अनुष्का ने ट्वीट कर उनके इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अपने बयान पर खेद जताते हुए माफी मांग ली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विराट और अनुष्का शर्मा। (फाइल फोटो)

Comments

Popular posts from this blog

मोहम्मद सिराज के मुरीद सलमान बट:पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- सिराज की बॉडी लैंग्वेज और एग्रेशन दूसरे गेंदबाजों से कहीं बेहतर, इससे भारत को मजबूती मिली

क्रिकेट-फुटबॉल के ऑलराउंडर खिलाड़ी:एलिसा-रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी दोनों खेल प्रोफेशनल स्तर पर आजमा चुके हैं

अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर:वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार तैयार कर रही है योजना